फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big action: Case of installation of illegal unipoles and hoardings, corporation imposed fine of Rs 52.80 lakh

बड़ी कार्रवाई: अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स लगाने का मामला, निगम ने चार एजेंसियों पर किया 52.80 लाख जुर्माना

Mon, 27 May 2024 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 May 2024 12:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ महानगर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स और यूनिपोल्स को आठ दिनों में स्वयं उतारने की चेतावनी दी गई है। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम यूनिपोल और होर्डिंग्स को उतारकर जब्तीकरण की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
Big action: Case of installation of illegal unipoles and hoardings, corporation imposed fine of Rs 52.80 lakh
मेरठ विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ महानगर में अवैध रूप से यूनिपोल और होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। जांच के दौरान अभी तक सैड़कों अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स पाए जा चुके हैं। नगर निगम ने ऐसी ही चार विज्ञापन एजेंसियों पर कार्रवाई करते हुए 52.80 लाख रुपये जुर्माना किया है। आठ दिनों में विज्ञापन पट स्वयं उतारने की चेतावनी दी गई है। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम यूनिपोल और होर्डिंग्स को उतारकर जब्तीकरण की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


महानगर में काफी लंबे समय से अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स लगाने का कारोबार खूब हो रहा है। निजी भवनों, निजी जमीन के अलावा सरकारी भवनों, भूमि पर भी यूनिपोल और होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग्स हादसे के बाद शासन ने भी पूरे प्रदेश में अवैध रूप से लगे यूनिपोल और होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई निर्देश सभी निकायों को दिए। इसके बाद नगर निगम ने इस ओर कार्रवाई की।

विज्ञापन

पहले जांच की गई तो महानगर में सैकड़ों की संख्या में अवैध रूप से लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग्स मिले। जिस पर यूनिपोल और होर्डिंग्स लगाने वाली विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी किए गए। अब जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच के उपरांत चार विज्ञापन एजेंसियों पर 52.80 लाख रुपये जुर्माना किया गया है। इनमें मैसर्स अभिनव एडवरटाइजिंग एजेंसी पर 13.80 लाख रुपये, मैसर्स ओशियन एडवरटाइजिंग सोल्यूशन पर 9.60 लाख रुपये, मैसर्स हीरा एडवरटाइजिंग पर 21.00 लाख रुपये और मैसर्स आरएस एटरप्राइजिज पर 8.40 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। सभी को आठ दिनों में अपने विज्ञापन पटो को स्वयं उतारने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम संपत्तियों की जब्तीकरण करेगा।
विज्ञापन

लोगों ने की नाला निर्माण बंद कराने की मांग
कुछ लोगों ने महापौर और नगरायुक्त को ज्ञापन देकर सुभाषनगर में बनाए जा रहे नाला निर्माण का काम बंद कराने की मांग की है। सुभाषनगर पूर्व शेखलाल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष जाटव, मोहम्मद यामीन, सोनू सैफी, राहुल जाटव, पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, सपा नेता आफाक इम्तियाज, सनी लोधी, पप्पू खान, कल्लू, आरिफ चौहान, सिराज ने महापौर और नगरायुक्त को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि वार्ड नंबर 29 के अंतर्गत पूर्वा तकीहुसैन के सामने से हाशिमपुरा पुलिस चौकी के पीछे से लेकर सुभाष नगर गली नंबर एक की पुलिया तक बाएं साइड में पिछले 30-35 वर्षों से कुछ लोग ठेले लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

उनको बेरोजगार करने के लिए भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को गुमराह करके और नगर निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाने के लिए अवैध रूप से नाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी वहां आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed