मेरठ में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, दर्जनों घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सरधना क्षेत्र के दबथुवा कस्बे में जेएनएनयूआरएम की यात्रियों से भरी लो-फ्लोर बस पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में ड्राइवर और कंडेक्टर को बताया जा रहा है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस ने जेसीबी से बस को हटाकर घायलों को निकाला। इस बीच राहगीरों ने भी पुलिस की पूरी मदद की।
मृत व घायलों की लिस्ट
-परिचालक सिद्धार्थ पुत्र रेखसिंह आयु 32 वर्ष निवासी अजन्ता कॉलोनी मेरठ की मौत हो गई।
- दिलशाद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बहादरपुर की मौत।
- शहनाज पुत्र अशफाक अहमद आयु 20 वर्ष निवासी सरधना मेरठ (घायल)
- माजिद पुत्र इस्लाम आयु 19 वर्ष निवासी रियावली नंगला पाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर (घायल)
- मोहसिन पुत्र मुजम्मिल आयु 20 वर्ष निवासी रियावली नंगला पाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर (घायल)
- शहनाज पुत्र इरफान आयु 22 वर्ष निवासी आजाद नगर सरधना मेरठ (घायल)
- जैबु निशा पत्नी मोहम्मद इरफान आयु 40 वर्ष निवासी आजाद नगर सरधना मेरठ (घायल)
वहीं सूचना मिलते ही सीओ सरधना संतोष कुमार, एसडीएम सरधना राकेश कुमार, तहसीलदार पवन जायसवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिवजा दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक संगीत सोम भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस राहत-बचाव के कार्य में जुटी हुई है।
पढ़ें : हॉस्पिटल जा रहे पिता-पुत्री को बोलेरो ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, भाई बेहोश
बता दें कि मेरठ से सरधना जा रही (जेएनएनयूआरएम) एक लो-फ्लोर बस बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में पलट गई। सीओ संतोष कुमार के मुताबिक, इस हादस में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार मां-बेटे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां तीन की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।
इस बड़े हादसे से मेरठ करनाल हाईवे पूरी तरह जाम हो गया है। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। और राहत बवाच का कार्य जारी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/