फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army workers demand action against daroga from SSP in Saharanpur

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने दरोगा पर लगाया गंभीर आरोप, एसएसपी से मिलकर की कार्रवाई की मांग

Sat, 31 Aug 2019 08:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 31 Aug 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army workers demand action against daroga from SSP in Saharanpur
एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली नकुड़ के एक दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छेड़छाड़ के मामले में बयान दर्ज कराने गई लड़की के साथ भी दरोगा ने गलत भाषा का प्रयोग किया। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है। 

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी, जिनके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में शनिवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया और जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को परिजन पीड़ित लड़की को लेकर बयान दर्ज कराने नकुड़ कोतवाली गए थे। उनके साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुरु रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दरोगा ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और बयान दर्ज कराने के दौरान लड़की से भी अच्छा व्यवहार नहीं किया। आरोप है कि दरोगा ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को जेल भिजवाने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्द कहे। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए गए तो दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed