{"_id":"5d4444978ebc3e6cbf3f5801","slug":"bhim-army-protest-in-police-station-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में किया विरोध प्रदर्शन, वायरल वीडियो से भड़का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में किया विरोध प्रदर्शन, वायरल वीडियो से भड़का गुस्सा
Fri, 02 Aug 2019 07:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Aug 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी से मिलते भीम आर्मी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने और भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर को जान मारने की धमकी देने संबंधी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने से लोगों में भारी रोष है। शुक्रवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में विरोध प्रदर्शन किया। बौद्ध ने कहा कि अतुल सिंह सेंगर नाम के व्यक्ति ने न सिर्फ अनुसूचित जाति के खिलाफ जातिसूचक शब्द और गाली गलौज की है बल्कि भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तरह से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से भीम आर्मी और अनुसूचित जाति के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजस्थान के जनपद चुरू में अनुसूचित जाति के समाज के लोगों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के बाद से कर्णी सेना द्वारा भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो भीम आर्मी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी। प्रदर्शनकारियों में आशु, मयंक, रविकांत, पवन, सोमपाल, संजय, विशाल, कौशल, रिहान, अल्ताफ, सोनू, गोविंद आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/