फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army Chief Chandra Sekhar said, Dalits should capture all Hanuman temples of the country

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- देशभर के हनुमान मंदिरों पर कब्जा करें दलित

Sat, 01 Dec 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Dec 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army Chief Chandra Sekhar said, Dalits should capture all Hanuman temples of the country
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान जी को दलित बताए जाने के बयान पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा कि दलितों को देशभर के सभी हनुमान मंदिरों पर कब्जा करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिरों के पुजारी भी दलित ही होने चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि चंद्रशेखर ने शनिवार को मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के अलवर में सीएम योगी द्वारा हनुमान जी को लेकर दिए बयान की निंदा की। साथ ही उन्होंने योगी और मोदी को दलित विरोधी बताया है।
विज्ञापन



दलित आंदोलन में जेल में रासुका में बंद दलितों की रिहाई को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में भीम आर्मी के धरना प्रदर्शन के बाद चंद्रशेखर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीतिज्ञ फायदे के लिए भाजपा गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाकर धार्मिक मुद्दों को उछालती है। अगर वो कहते हैं कि हनुमानजी दलित थे, तो देश के दलित समाज को करना चाहिए कि जितने भी हनुमानजी के मंदिर हैं, उन पर कब्जा कर लें। उन मंदिरों के पुजारी दलित स्वयं बन जाएं। मंदिरों में जो चंदा और चढ़ावा आता है, उसे भी दलित अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा जब वीर हनुमान हमारे पूर्वज हैं तो मंदिर भी हमारे हुए। अयोध्या दौरे के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर तनावपूर्ण माहौल बना दिया गया, जिससे वहां का दलित, मुसलमान और पिछड़े असुरक्षित महसूस कर रहे थे। 

अयोध्या के प्रशासन से मांग रखी गई कि असुरक्षा के माहौल में किसी का उत्पीड़न नहीं हो। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भीम आर्मी का विरोध किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक मामला है। उन्होंने कहा कि जो निर्दोष दलित जेलों में हैं उनकी रिहाई को पूरे देश में भीम आर्मी आंदोलन चलाएगी। मुजफ्फरनगर क्रांति धरा है, यहां से आज से आंदोलन का आगाज हो गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed