फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhavanpur Station House Officer and Mawana Outpost In-charge transferred to Police Lines following a crime review meeting.

Meerut News: क्राइम समीक्षा गोष्ठी के बाद भावनपुर थानेदार और मवाना चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Wed, 09 Sep 2026 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bhavanpur Station House Officer and Mawana Outpost In-charge transferred to Police Lines following a crime review meeting.
अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई में लापरवाही पर कई निरीक्षक और दरोगाओं को फटकार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पुलिस लाइन में मंगलवार को आधी रात के बाद तक अपराध समीक्षा गोष्ठी में कई निरीक्षक और दरोगाओं को फटकार लगाई गई। एडीजी भानु भास्कर की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी के बाद एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने भावनपुर थानेदार जोगेंद्र सिंह और मवाना के बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज प्रशांत मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया।
अपराध समीक्षा बैठक में गैंगस्टर एक्ट में आरोपियों की संपत्ति चिन्हित व जब्त करने वाले थानेदारों की प्रशंसा की गई। इसके अलावा गुडवर्क करने वालों को भी सराहा गया। बताया गया है कि भावनपुर थाना क्षेत्र में अवैध धंधे संचालित होने के अलावा जनसुनवाई में लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। वहीं, किसान नेता मोहित भाटी का कहना है कि उनके साथी फैजल ने एक अपराधी की शिकायत की थी। आरोप था कि खनन माफिया ने फैजल पर अब्दुल्लापुर में हमला किया था। इस मामले में 16 मई को प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई थी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। उनका दावा कि इसी मामले मेें भावनपुर थानेदार पर कार्रवाई की गई है। इस मामले मेें एक दरोगा पर भी जल्द कार्रवाई होगी। गोष्ठी में डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और एसपी देहात अभिजीत कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है।
------
प्राथमिकी दर्ज करने के नाम पर पैसे मांगने पर नपे चौकी प्रभारी
मवाना। बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा के संबंध में जानकारी मिल रही है कि उन पर अटौरा रोड पर सात सितंबर को हुए जानलेवा हमले के मामले में धारा बढ़ाने के नाम पर पैसों की मांग करने का आरोप लगा था। वहां महिलाओं से भी अभद्रता और गर्भवती महिला को भी पीटा गया था। इस घटना के वीडियो भी अधिकारियों को दिए गए थे। बताया जा रहा है कि इसी मामले मेें चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed