फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhartiya kisan union workers have demanding compensation in Muzaffarnagar

अफसरों के सामने भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, चौधरी नरेश टिकैत ने की थी घोषणा, जानें- क्या है प्रमुख मांग

Fri, 11 Sep 2020 01:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Sep 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Bhartiya kisan union workers have demanding compensation in Muzaffarnagar
पुलिस के सामने हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग के लिए अधिगृहित की जाने वाली भूमि पर कब्जे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और किसान आमने-सामने आ गए हैं। खेतों में खड़ी फसलों का मुआवजा लेने और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने शामली मुजफ्फरनगर के बीच धौलरा बस स्टैंड के पास पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर धरना देकर चक्का जाम कर दिया। वहीं मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ किसानों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। इस दौरान किसानों ने विरोध कर कब्जा नहीं होने दिया था। इसको लेकर धरना प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शुक्रवार को चक्का जाम की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एडीएम अमित सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने सिसौली जाकर चौधरी नरेश टिकैत से वार्ता की और चक्का जाम न करने का आग्रह किया। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष ने अधिकारियों से किसानों की मांग रखी, जिस पर सहमति न होने पर वार्ता विफल हो गई। इसके बाद अधिकारी वापस लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुल गया जिम ट्रेनर की हत्या का राज, बदमाशों ने ऐसा दिया था वारदात को अंजाम, तीन शूटर गिरफ्तार

बताया गया कि दोपहर एक बजे किसानों ने धौलरा बस स्टैंड पर जाकर चक्का जाम किया। किसान बीच सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed