फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharti and Kanishka first in science exhibition

Meerut News: विज्ञान प्रदर्शनी में भारती और कनिष्का प्रथम

Fri, 11 Oct 2024 06:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Bharti and Kanishka first in science exhibition
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से बारहवीं तक छात्राओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। शुभारंभ प्रधानाचार्य रजनी रानी शंखधार ने किया। विज्ञान प्रभारी सीमा के निर्देशन में विज्ञान शिक्षिकाओं ने मॉडलों का निरीक्षण और मूल्यांकन किया गया। प्रदर्शनी में जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार एवं परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित, भौतिकी विज्ञान एवं खेल विषय पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने फ्लोटिंग हाउस, कार्बन फिल्टर, दिव्यांगों के लिए रोटी मेकर, स्वास्थ्य की दृष्टि से मोटे अनाज की उपयोगिता, इमरजेंसी पावर कट सहित अन्य विषय आधारित मॉडल पेश किए। विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में भारती ने प्रथम, एना मौजिया ने द्वितीय और लक्षिका भाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कनिष्का चौहान एवं वैष्णवी लोधी ने प्रथम, रेखा ने द्वितीय व अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed