फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharatiya Kisan Union activists protest against stopping farmers He was going to Haryana with wheat

सहारनपुर: हरियाणा गेहूं ले जा रहे किसानों को रोकने के विरोध में लगाया जाम, वाहनों की लगीं लंबी लाइनें

Tue, 13 Apr 2021 11:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Apr 2021 11:22 PM IST
सार

हरियाणा गेहूं लेकर जा रहे किसानों को वहां की पुलिस द्वारा सहारनपुर के दौलतपुर पुल पर रोकने के बाद गुस्साएं भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने एसडीएम के माध्यम से हरियाणा के अफसरों से वार्ता कर जल्द ही गेहूं से भरे वाहनों की हरियाणा में एंट्री का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union activists protest against stopping farmers He was going to Haryana with wheat
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा गेहूं लेकर जा रहे किसानों को वहां की पुलिस द्वारा सहारनपुर के दौलतपुर पुल पर रोकने के बाद गुस्साएं भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने एसडीएम के माध्यम से हरियाणा के अफसरों से वार्ता कर जल्द ही गेहूं से भरे वाहनों की हरियाणा में एंट्री का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


इस समय गेहूं की कटाई जोरों पर है और किसान अपनी फसल मंडियों में लेकर जा रहे हैं। स्थानीय मंडी में भाव नहीं मिलने के कारण किसान अपना गेहूं हरियाणा बेचना चाहता है। मंगलवार को अनेक किसान अपना गेहूं लेकर दौलतपुर पुल से करनाल के लिए लेकर चले। 
विज्ञापन


पुल पार करने से पहले ही उन्हें हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। इसका पता लगते ही भाकियू नेता पुल पर पहुंच गए और विरोध में जाम लगा दिया। कई घंटे तक लगे जाम के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता देशपाल सिंह का कहना था कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री कहीं भी किसान की फसल बेचने की बात कर रहे हैं, वहीं हरियाणा पुलिस उन्हें जाने नहीं दे रही है। एसडीएम हिमांशु नागपाल को भी इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने मौके पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह को भेजा।



तहसीलदार ने मौके पर पहुंच हरियाणा के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था कि वहां मंडी में भारी मात्रा में गेहूं आया हुआ है। यूपी के किसानों का माल इसलिए रोका गया है कि वहां मंडियों में जगह नहीं है। जैसे ही वहां जगह होगी यूपी का गेहूं भी खरीदा जाएगा। उनके इस आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed