फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bharat singh meena brightend the name of the region

भरत सिंह मीणा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया

Sun, 26 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
bharat singh meena brightend the name of the region
आरपीएफ के कमिश्नर भरत सिंह मीणा। - फोटो : SARDANA
सरधना। छोटी मढियाई निवासी किसान परिवार में जन्मे भरत सिंह मीणा को गणत्रंत दिवस के मौके पर राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। ईमानदारी एवं मेहनत से पुलिस अफसर के रूप में कार्य करने पर उन्हें यह सम्मान मिला है। असम में पोस्टिंग के दौरान दस रेप एवं मर्डर के आरोपी को फांसी तक पहुंचाने पर प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 2009 में भी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा सम्मानित किया गया था। अब तक सौ से अधिक अवार्ड से भरत सिंह मीणा को सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सरधना तहसील के छोटे से गांव छोटी मढियाई निवासी भरत सिंह मीणा ने आशाराम मीणा के परिवार में जन्म लिया। चार भाइयों में भरत सिंह मीणा दूसरे नंबर के हैं। उनके बडे़ भाई सुमेर सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। तीसरे नंबर के भाई सत्यवीर सिंह ओरियंटल बैंक में मैनेजर हैं। चौथे नंबर पर व सबसे छोटे भाई सुंदरपाल मीणा नोएडा में एसबीआई में मैैनेजर हैं।
विज्ञापन

उनका बड़ा पुत्र मोहन कुमार गुजरात में सीनियर मैनेजर कॉरपोरेशन बैंक में मैनेजर हैं। छोटा पुत्र बरेली में प्रोविडेंट फंड में कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अहमदाबाद गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला से शुरू हुई। इसके बाद सरधना नगर के संत चार्ल्स इंटर कॉलेज एवं जैन इंटर कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की। वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल में आरपीएफ में कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। इनके द्वारा जुलाई 2018 में तिनसुकिया असम में रेप एवं मर्डर केस के आरोपी विकास दास को पकड़ा गया था। जांच के दौरान वह रेप के दस केस के अतिरिक्त हत्या में भी शामिल होना पाया गया। 3 अक्टूबर 2019 को उसे फांसी की सजा सुनाई गई है। इसके लिए उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले भी इन्हें 2009 में भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। यह मेरठ के लिए सम्मान का विषय है। वह गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed