फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bharat ratan should be given to the Birju Maharaj

पंडित बिरजू महाराज को मिले भारत रत्न

Sun, 16 Feb 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
bharat ratan should be given to the Birju Maharaj
मोदीपुरम। वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में स्पिक मैके के सहयोग से शनिवार को कथक नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध कथक कलाकार पंडित बिरजू महाराज के पुत्र पंडित दीपक महाराज ने नृत्य प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीपक महाराज, वेंकटेश्वरा ग्रुप के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजेश पाठक, रजिस्ट्रार डॉ. एसपी पांडेय एवं स्कूल की प्रधानाचार्या संजया वालिया, स्पिक मैके की कोर्डिनेटर सुचेता सहगल ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यहां पंडित दीपक महाराज ने बताया कि वह इलाहाबाद के कालका बिंदादिन घराने से हैं। उनका जन्म 25 फरवरी 1970 को कथक के प्रसिद्ध कलाकार पंडित बिरजू महाराज के घर हुआ। उन्होंने अल्प आयु से ही अपने पिता से कथक सीखना शुरू कर दिया था। नौ वर्ष की आयु में उन्होंने अपने पिता के साथ विभिन्न मंच पर देश-विदेश में प्रस्तुति देनी आरंभ कर दी थी। पंडित दीपक ने कहा कि उनके पिता पंडित बिरजू महाराज को भारत रत्न मिलना चाहिए। इसके बाद पंडित दीपक महाराज ने भिन्न-भिन्न भाव की जीवंत प्रस्तुति देकर सभी को मोहित कर दिया। यहां छात्रों एवं उपस्थितजनों ने तालियां बजाकर उनके कथक नृत्य की सराहना की। कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजेश पाठक ने कहा कि स्पिक मैके संस्था भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत हमारी धरोहर हैं, हमारी पहचान हैं। इसको स्पिक मैके आगे लेकर जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या संजया वालिया ने पंडित दीपक महाराज एवं उनके साथ आए कलाकार प्रांशु चतुरलाल, जयवर्द्धन दधीचि, गुलाम वारिस एवं स्पिक मैके संस्था की कोर्डिनेटर सुचेता सहगल का आभार जताया और सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की अध्यापिका उपासना राठी ने किया। यहां स्कूल कोर्डिनेटर साक्षी सिंघल, सुगंधा सिन्हा, विश्वास राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed