फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharat Bandh Update: police force has deployed at Sivaya Toll Plaza due to Bharat Bandh

Bharat Bandh: भारत बंद को लेकर सिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स तैनात, सीओ और तहसील की टीम भी मौके पर मौजूद

Fri, 16 Feb 2024 12:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 12:56 PM IST
सार

Bharat Bandh : भारत बंद के एलान पर मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सिवाया टोल प्लाजा पर सीओ और तहसील की टीम भी मौजूद है।

विज्ञापन
Bharat Bandh Update: police force has deployed at Sivaya Toll Plaza due to Bharat Bandh
मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स तैनात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान संगठनों के भारत बंद के एलान को लेकर मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी किसानों को यहां से निकलने नहीं देंगे। बताया गया कि सिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस बल के साथ सीओ और तहसील की टीम मुस्तैद है।

विज्ञापन


किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया था। जिसको देखते हुए सिवाया टोल प्लाजा पर दोनों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल और तहसीलदार राहुल व कई थानों की फोर्स मौजूद है, लेकिन अभी तक कोई भी किसान टोल पर नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bharat Bandh: यूपी में भारत बंद का असर, चक्का जाम करने में जुटे भाकियू कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा के दोनों ओर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं, अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि किसान अगर इधर से आएंगे तो उन्हें रोक दिया जाएगा। उधर, टोल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि सभी लाइन के कैमरे को चेक कर लिया जाए और सभी लाइन के कैमरे चालू रहे।

यह भी पढ़ें: UP: रालोद के ये दो विधायक बनेंगे मंत्री, योगी मंत्रिमंडल में जल्द होंगे शामिल; PM मोदी से मुलाकात करेंगे जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed