फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhaktamar Legislative text starts from 16

भक्तामर विधान पाठ का शुभारंभ 16 से

Mon, 15 Feb 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bhaktamar Legislative text starts from 16
भक्तामर विधान पाठ का शुभारंभ 16 से
विज्ञापन

हस्तिनापुर। महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में मौजूद विश्व की अद्वितीय रचना कैलाश पर्वत में 48 दिवसीय भक्तामर विधान पाठ का 15वीं बार भव्य आयोजन 16 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर ऐतिहासिक नगरी के सभी जीवों पर जैन मुनियों की कृपा बरसेगी।

देवाधिदेव श्री 1008 आदिनाथ भगवान के पावन चरणों में आचार्य श्री 108 भारत भूषण मुनिराज के मंगल सानिध्य में 48 दिवसीय भक्तामर विधान पाठ का 15वीं बार भव्य शुभारंभ 16 फरवरी को होगा। यह आयोजन पांच अप्रैल तक चलेगा। 48 दिवसीय आयोजन से ऐतिहासिक नगरी भक्तिमय होगी। जैन धर्म के आचार्यों का आशीर्वाद श्रद्धालुओं सहित प्रकृति के सभी जीव जंतुओं को मिलेगा। साथ ही विश्व शांति की भी कामना की जाएगी। जिसकी सभी तैयारियां कैलाश पर्वत प्रबंधक कमेटी द्वारा पूरी कर ली गई हैं। कैलाश पर्वत के महामंत्री मुकेश जैन ने कहा कि भक्तामर विधान पाठ की महिमा समझ में आ गई तो जीवन सफल हो जाएगा। मैनेजर मनोज जैन ने कहा कि भक्तामर की महिमा अपरंपार है, जिसमें महामुनि मंत्रों द्वारा असाध्य रोगों का निवारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed