फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu's grand panchayat at Kharkhari toll plaza cancelled

Meerut News: खड़खड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू की महापंचायत रद्द

Mon, 01 Jun 2026 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's grand panchayat at Kharkhari toll plaza cancelled
खरखौदा के गांव खासपुर में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन लेतेपुलिस प्र
- एसडीएम ने पदाधिकारियों के पास पहुंचकर लिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों व तहसील प्रशासन की शिकायतों को लेकर सोमवार को खरखौदा में गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन भानू व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति द्वारा महापंचायत का आयोजन प्रस्तावित था। कई मांगों को लेकर किसान यूनियन को महापंचायत के बाद मुख्यमंत्री के नाम विज्ञापन भी सौंपना था। प्रशासन ने यूनियन के पदाधिकारियों से बात की और उनके आवास पर पहुंचकर उनका मांग पत्र ले लिया। सुरक्षा को लेकर पीएसी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
प्रयागराज एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों की कई मांगों को लेकर भाकियू भानू गुट के पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी व भाकियू लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी की देखरेख में गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह 10 बजे से महापंचायत प्रस्तावित थी। इसमें पुलिस प्रशासन ने दोनों किसान नेताओं से वार्ता की। मवाना एसडीएम ने अमित त्यागी के आवास पर पहुंचकर व मेरठ सदर एसडीएम ने अजय त्यागी के आवास पर पहुंचकर वार्ता की। जिसमें दोनों किसान नेताओं ने अपना-अपना ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने अपनी मांगों में मुख्य रूप से किसानों का लंबित भुगतान ब्याज सहित मिले, भूमिहीन हुए किसान के परिवार को स्थाई रोजगार, किसानों के कृषि वहां को टोल टैक्स मुक्त किया जाए, स्थानीय निवासियों के लिए स्थाई टोल फ्री पास जारी हो व सदर तहसील मेरठ में किसानों के राजस्व संबंधित मामलों में तहसील प्रशासन मेरठ द्वारा उदासीनता व तहसील कर्मचारियों द्वारा काम के बदले किसानों से पैसों की मांग सहित 20 मांगे रखी। दोनों अधिकारियों ने किसानों की मांगों पर जल्द अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण का आश्वासन दिया है। वहीं किसान यूनियन के दोनों पदाधिकारी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि उनकी सभी मांगों का निस्तारण सात दिन में हो, नहीं तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उधर खड़खड़ी टोल प्लाजा पर सुबह 9:00 बजे से ही पीएसी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

खरखौदा के गांव खासपुर में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन लेतेपुलिस प्र

खरखौदा के गांव खासपुर में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन लेतेपुलिस प्र

खरखौदा के गांव खासपुर में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन लेतेपुलिस प्र

खरखौदा के गांव खासपुर में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन लेतेपुलिस प्र

खरखौदा के गांव खासपुर में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन लेतेपुलिस प्र

खरखौदा के गांव खासपुर में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन लेतेपुलिस प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed