फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu workers staged a sit-in at the XEN office.

Meerut News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन दफ्तर पर दिया धरना

Sat, 20 Sep 2025 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers staged a sit-in at the XEN office.
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
बिजली समस्याओं को लेकर कार्रवाई की मांग, आश्वासन मिलने पर धरने से उठे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने विभिन्न समस्याओं को लेकर यूनियन के पूर्व जिला महासचिव कुश चौधरी और नीरज राठी पूर्व संगठन मंत्री के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र के कार्यालय के समक्ष धरना दिया। अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र मौके पर पहुंचे। नाराज कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता से बात करने से मना कर दिया और समस्याओं के समाधान की मांग पर अडे रहे।

कार्यकर्ताओं ने मवाना निवासी मदीन के यहां लाइनमैन द्वारा फर्जी मीटर लगाने का आरोप लगाते हुए लाइनमैन पर करवाई की मांग की। कहा कि एक सप्ताह पूर्व गांव फिटकरी में 11 हजार की लाइन से चार गोवंशों की मृत्यु हो गई थी। यह लाइन लकड़ी की बल्ली के सहारे खड़ी थी। उन्होंने व्यवस्था में सुधार और पीड़ित को मुआवजे ककी मांग की। कुश चौधरी ने कहा डीएम द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस होता है। इसी तर्ज पर प्रत्येक माह में एक दिन किसानों की समस्याएं सुनने के लिए रखा जाए। संचालन भोला चौधरी व अध्यक्षता जीवेंद्र चौधरी ग्राम अध्यक्ष भैंसा ने की। अपराह्न 2:30 बजे अधिशासी अभियंता द्वारा सभी समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण करने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ।इस अवसर पर बिजेंद्र बालियान प्रदेश मंत्री, दिनेश तिगरी, विशु मलिक ब्लॉक अध्यक्ष मवाना, अंकित प्रधान गड़ीना, विकुल चौधरी तहसील संगठन मंत्री, दिसु चौधरी तहसील उपाध्यक्ष, निक्की भाटी ब्लॉक महासचिव, बबली चौधरी ग्राम अध्यक्ष कौल, शाहरुख प्रधान फिटकरी, शुभम चाहल नगर अध्यक्ष बहसूमा आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।

भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed