फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu will surround the district headquarters on 17th

Meerut News: 17 को जिला मुख्यालय का घेराव करेगी भाकियू

Sat, 11 Oct 2025 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will surround the district headquarters on 17th
भारतीय किसान यूनियन की बैठक में शामिल किसान फोटो स्वय
भोला झाल पर हुई बैठक में लिया निर्णय, कार्यकर्ताओं से पशुओं के साथ पहुंचने की अपील की
विज्ञापन

त्योहारों को मुख्यालय पर ही मनाने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को भोला झाल पर तहसील सदर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर 17 अक्तूबर को जिला मुख्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। आगामी त्योहार नहीं मनाने की बात भी भाकियू पदाधिकारियों ने कही।
बैठक की अध्यक्षता फौजी नरेंद्र यादव ने और संचालन संयुक्त रूप से मोनू टिकरी और बबलू सिसौला ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय के घेराव को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सर्वसम्मति से जिला मुख्यालय घेराव में घेरा डेरा डालने का आह्वान किया। उन्होंने अपने पशुओं के साथ जिला मुख्यालय पहुंचने और की अपील की। आगामी त्योहारों को जिला मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सभी से एकजुट होकर संगठन विस्तार करते हुए संगठित रहने और जिला मुख्यालय पहुंचकर किसान समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में गन्ना मूल्य पर चिंता व्यक्त करते हुए गन्ना मूल्य बढ़वाने, गन्ना भुगतान, सिंचाई विभाग, तहसील भ्रष्टाचार, बिजली विभाग की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आंदोलन को मजबूती से करने का निर्णय बैठक में लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, राजपाल, लाला, वीरेंद्र , महेंद्र, प्रशांत त्यागी, बबलू गुर्जर, पवन गौतम, पप्पन, सुरेन्द्र, प्रमोद , ओमवीर गुर्जर, शैलेश चपराना, आमिर, बोबी, सुनील, सत्ते, रवि शर्मा, रणवीर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed