फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu president said we are real descendants of Shri Ram and will give evidence in Supreme Court

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का दावा- हम राम के असली वंशज, सुप्रीम कोर्ट में सबूत देने के लिए तैयार

Sun, 18 Aug 2019 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 18 Aug 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu president said we are real descendants of Shri Ram and will give evidence in Supreme Court
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दावा किया है कि वे राम के असली वंशज हैं। बालियान खाप का गोत्र रघुवंशी है। अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। इसमें हमारी खाप के मुस्लिम भाई भी समर्थन करेंगे, क्योंकि वह भी राम के ही वंशज हैं। सुप्रीम कोर्ट में अगर सबूत देने की आवश्यकता पड़ी तो हम सबूत भी देंगे। राम मंदिर को लेकर विवाद समाप्त होना चाहिए।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सरकुलर रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सभी को पता है कि राम अयोध्या में पैदा हुए। मंदिर को तोड़कर ही बाबरी मस्जिद बनी थी। जन्म स्थली पर राम मंदिर को लेकर कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। मस्जिद बनानी हैं तो वहीं पर कहीं दूर बना दो। हमें इसमें एतराज नहीं है। राम मंदिर पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


भाकियू की मांगों पर सीएम योगी का जवाब, कहा- हम बोलने से पहले ही बहुत कुछ कर देते हैं, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जाट जाति की बालियान खाप का गोत्र रघुवंशी हैं। राम को भी रघुवंशी ही कहते हैं। हमारे पास राम के वंशज होने के पूरे सबूत हैं। राम के बेटे लव से हमारी उत्पत्ति हुई है। हमारे जिले में ही बालियान खाप के 84 गांव हैं, इनमें कुछ मुसलमान भी हैं। रघुवंशी मुसलमान भी राम मंदिर के समर्थन में हैं। यदि सुप्रीम कोर्ट हमसे सबूत मांगेगा तो हम सबूत देने के लिए तैयार हैं। अपने पूर्वज राम का मंदिर बनवाने के लिए हम हर तरह से तैयार हैं। रघुवंशी गोत्र राजपूत, कुर्मी और जाट में है। 

वहीं स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के द्वारा जाटों को हनुमान का वंशज कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हनुमान भी श्रीराम के ही साथ थे। हम अपने वंश को नहीं भूलेंगे, सबूत भी पेश करेंगे और शांति का संदेश भी देंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed