फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu Apolitical has prepared for a big farmers' movement

भाकियू अराजनैतिक ने की किसानों के बड़े आंदोलन की तैयारी

Thu, 14 Aug 2025 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Apolitical has prepared for a big farmers' movement
सरधना। गांव बहादुरपुर में भाकियू अराजनैतिक संगठन की बैठक का आयोजन हुआ। संगठन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक गांव बहादरपुर में आयोजित हुई। अध्यक्षता देवेंद्र सिंह व संचालन विक्रांत सिंह बहादरपुर ने किया। बैठक में खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों गन्ना मूल्य वृद्धि, समय पर भुगतान और गन्ना तौल केंद्रों पर ठोस कानून बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि इन मुद्दों पर सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए जल्द ही बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में सुभाष चंद निवासी बहादरपुर को मेरठ का जिलाध्यक्ष और इब्राहिम निवासी महराकलां को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह ने कहा कि देश में आज किसानों की स्थिति बेहद चिंताजनक है, लेकिन किसान नेताओं में से कई चुप्पी साधे बैठे हैं। संगठन सरकार या विपक्ष के साथ मिलकर किसानों की आवाज को कमजोर करेंगे, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को एकजुट होकर बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। बैठक में विनोद, दिनेश, विभोर, अक्षय त्यागी, हारून, कंवरपाल, महक सिंह, विरेंद्र मलिक, संजीव, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed