फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu Ambawata surrounded the electricity department over the increased bills of smart meters.

Meerut News: स्मार्ट मीटर के बढ़े बिल पर भाकियू अंबावता ने विद्युत विभाग को घेरा

Thu, 02 Apr 2026 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Ambawata surrounded the electricity department over the increased bills of smart meters.
स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत निगम के अधिकारी को ज्ञापन देते भाकियू अंबावता के पदाधिकारी।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने स्मार्ट मीटर के बढ़े हुए बिलों को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ आवाज उठाई है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और गलत बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मात्र 36 दिन में 48 हजार रुपये का बिल बना दिया गया। इस अवधि में तीन दिन तक कनेक्शन भी कटा रहा था। इसके बावजूद बिल लगातार बढ़कर 51207.85 रुपये तक पहुंच गया है। इस मामले को लेकर भाकियू अंबावता के जिला अध्यक्ष सचिन लोईया के नेतृत्व में पदाधिकारी विद्युत निगम के अधिकारियों से मिले। उन्होंने विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की और इसे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण बताया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिल संशोधित नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed