फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhagwat remained silent on the UGC issue, saying that discrimination will be eradicated through the spirit of brotherhood.

Meerut News: यूजीसी के मुद्दे पर भागवत मौन, बोले-बंधुत्व की भावना से मिटेगा भेदभाव

Sat, 21 Feb 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat remained silent on the UGC issue, saying that discrimination will be eradicated through the spirit of brotherhood.
माधवकुंज में खिलाड़ियों से संवाद कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते सरसंघचालक मोहन भागवत। स्रो
शुक्रवार को खिलाड़ी संवाद गोष्ठी में सरसंघचालक का पूरा जोर हिंदू समाज की एकता और संघ को पूरी तरह से जानने पर रहा। उन्होंने साफ कहा कि बंधुत्व की भावना से ही समाज से जातिवाद, भेदभाव, असमानता मिट सकती है। यूजीसी से जुड़े सवालों पर वह मौन रहे। उनका कहना था कि आपसी बंधुत्व की भावना से ही समाज एकजुट होगा।
विज्ञापन

अपना नहीं, देश का नाम बड़ा करना है
खिलाड़ियों से संवाद में डॉ. मोहन राव भागवत ने साफ कहा कि संघ का काम केवल अपना नाम नहीं करना, बल्कि देश का नाम बड़ा करना है। हिंदू समाज में आ रहे विघटन व अलगाव को दूर करने के लिए उन्होंने कहा कि बंधुत्व की भावना से भेदभाव, असमानता, जातिवाद का अलगाव दूर किया जा सकता है। संघ के 100 वर्षों की यात्रा हिंदू समाज को संगठित करने पर केंद्रित रही है। खिलाड़ियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्होंने साफ कहा कि संबंधित लोग स्थानीय स्तर पर खेल जगत के लोगों के साथ सहयोग करके चिंतन करें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि केवल खेल और राजनीति से संघ को नहीं समझा जा सकता। संघ को समझने के लिए उसके भीतर आकर काम करना होगा। डॉ. हेडगेवार के बारे में उन्होंने कहा कि उस समय अक्सर एक बात कही जाती थी कि चार हिंदू कभी एक साथ एक दिशा में नहीं चल सकते। वह तभी साथ चल सकते हैं जब पांचवां हिंदू कंधे पर हो। ऐसी सब बातों पर गहनता से विचार करके हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए संघ स्थापना की।
विज्ञापन


आज प्रमुख जनों से संवाद करेंगे मोहन भागवत
सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को मेरठ व ब्रज प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख जनों से संवाद करेंगे। इनमें अधिवक्ता, शिक्षक, उद्यमी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि को आमंत्रित किया गया है। संवाद दोपहर दो बजे शुरू होगा। सरसंघचालक प्रमुख जनों के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed