फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Better roads pave the way for development: Sangwan

बेहतर सड़कें विकास का मार्ग प्रशस्त करतीं हैं : सांगवान

Sun, 17 May 2026 07:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 17 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Better roads pave the way for development: Sangwan
सिवालखास क्षेत्र में बाईपास और लिंक रोड का सांसद और विधायक ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

खिवाई में करीब एक करोड़ 58 लाख 73 हजार से बनेगा बाईपास
ड़ी कला से करनावल तक 1.34 करोड़ से बनेगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खिवाई में करीब एक करोड़ 58 लाख 73 हजार रुपये से बाईपास मार्ग जल्द तैयार होगा। खेड़ी कला से करनावल तक 1.34 करोड़ से बनने वाले ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण भी शुरू हो गया है। बागपत सांसद राजकुमार सांगवान और सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने इनका संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।
सांसद राजकुमार सांगवान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। सड़कें बेहतर होने से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्र सीधे मुख्य मार्गों से जुड़ सकेंगे। दोनों नेताओं ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। आरएलडी किसानों, मजदूरों और गांवों के विकास की राजनीति करती है और पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान खिवाई चेयरपर्सन पति शमशाद चेयरमैन, हर्रा चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली, ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान, हक्कु ठेकेदार, रणबीर ठेकेदार, हाफिज निसार, परवेज मतीन जसड, शुएब जैनपुर, रवींद्र चौहान, मसरूफ प्रधान, राकेश कुमार, इमरान प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed