{"_id":"69c058a38ecdc049e100b7c6","slug":"bengali-artisan-flees-with-112-grams-of-gold-belonging-to-a-bullion-trader-meerut-news-c-72-1-mct1010-150557-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सराफा व्यापारी का 112 ग्राम सोना लेकर भागा बंगाली कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सराफा व्यापारी का 112 ग्राम सोना लेकर भागा बंगाली कारीगर
विज्ञापन
मेरठ। सराफा बाजार की नील गली में सराफा व्यापारी के यहां से बंगाली कारीगर 112 ग्राम सोना लेकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ देहली गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पश्चिमी बंगाल के हुगली तारकेश्वर के ग्राम पूर्वा चकदाह मोरा निवासी शमशुद्दीन मोनडल ने बताया कि वह ठाकुर की कोठी नील गली में जेवरात बनाते है। उसकी दुकान पर बंगाल हुगली तारकेश्वर के ग्राम बालीगढ़ी निवासी शेख शाहजहां अली जेवरात बनाने की नौकरी करता है।
उसने उसे सोने की अंगूठी बनाने को 112 ग्राम सोना दिया था। उसने काफी दिन तक अंगूठी बनाकर नहीं दी तो वह उसके घर गया। आरोपी ब्रह्मपुरी स्थित किराए के घर पर भी नहीं मिला। काफी तलाश के बाद जब नहीं मिला तो आरोपी के खिलाफ देहली गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।