फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Benefits of PM Surya Ghar Yojana will have to reach every house: Somendra Tomar

Meerut: सोमेंद्र तोमर बोले-हर घर तक पहुंचाना होगा पीएम सूर्य घर योजना का लाभ

Tue, 12 Nov 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Benefits of PM Surya Ghar Yojana will have to reach every house: Somendra Tomar
मेगा कैंप मे स्टोलों को देखते ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से सोमवार को राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर दो दिवसीय मेगा कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सामेंद्र तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैंप में पहले दिन मेरठ में 37 को मिलाकर पश्चिमांचल के 14 जिलों में कुल 453 उपभोक्ताओं ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ हर घर तक पहुंचाना है। इच्छुक उपभोक्ता इस योजना के लाभ से वंचित न रहे इसलिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक बिजली के इस्तेमाल के बजाय सोलर एनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अधिक प्रयास किए जाएं। कहा कि प्रदेश में 25 लाख और पश्चिमांचल में साढ़े सात लाख लोगों का लाभांवित किया जाना है। लोग अपने मकान की छत पर सौर ऊर्जा संयत्र लगवाए और बिजली पैदा करके बिजली बिल में कमी करने के साथ बचत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कैंप में पहले दिन 650 उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उपभोक्ताओं व वेंडरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जो घरेलू उपभोक्ता सोलर पैनल लगाना चाहते हैं वह वह pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यहां निदेशक तकनीक एनके मिश्र, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, मुख्य अभियंता धीरज सिन्हा, मुख्य अभियंता यदुनाथ राम, अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार, महेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस किलोवाट से कम के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट की जरूरत नहीं : ईशा दुहन
एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पश्चिमांचल में साढ़े सात लाख घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को संयत्र स्थापित करने का लक्ष्य है। लगभग चार लाख उपभोक्ताओं के पंजीकरण हो चुके हैं। 47 हजार लोगों ने आवेदन किए हैं। मेरठ जिले में 26 हजार ने पंजीकरण किया और आवेदन 5,346 लोगों ने किए हैं। उन्होंने कहा कि दस किलोवाट तक के सोलर प्लांट के लिए अब फिजिबिलिटी रिपोर्ट की जरूरत नहीं है वह अपने आप ही एप्रूव हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत विभाग प्रभावी कदम उठा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर कहा कि सभी परिसरों पर स्मार्ट मीटर नि:शुल्क लगाएं जाएंगे। स्मार्ट मीटर से आपकी बिजली का कंट्रोल आपके हाथ में होगा, उपभोक्ता कहीं भी अपने बिजली उपभोग की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उसे नियंत्रित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed