फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Benefits of Albendazole enumerated to students

छात्र-छात्राओं को गिनाए एल्बेंडाजोल के फायदे

Mon, 11 Aug 2025 07:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Benefits of Albendazole enumerated to students
प्राथमिक विद्यालय नंबर दो मे स्वास्थ्य विभाग व चेयरमैन हिटलर त्यागी  बच्चों को पेट में कीड़ा मा
परीक्षितगढ़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को क्षेत्र के प्राथमिक व प्राइवेट विद्यालयों मेंं छात्र-छात्राओं को पेट में कीड़ा मारने वाली गोली एल्बेंडाजोल खिलाते हुए फायदे गिनाए।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के पेट में कीड़े होना उनके विकास को प्रभावित करता है। बच्चे व किशोर में कुपोषण व खून की कमी हो जाती है। हमेशा थकावट रहती है तथा उनका संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं होता। इस संक्रमण की रोकथाम आसान है। पेट में कीड़ा मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली कम से कम 6 माह में एक बार जरूरी खिलाएं। दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली तथा तीन से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली खिलानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों पर 84345 बच्चों को दवा खिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाध्यापिका मीतू रानी, प्रधानाध्यापिका शबाना, शिक्षक दीपिका धारीवाल, सीमा रानी, गीता रानी, रेखा यादव, वसीम अहमद, बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, चेयरमैन हिटलर त्यागी, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर गर्ग, भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed