सीसीएसयू कॉलेजों में 28 जून से बीएड की परीक्षाएं, कई कोर्सों का रिजल्ट हुआ जारी
बनाए 80 केंद्र
डिप्टी रजिस्ट्रार बीपी कौशल ने बताया कि परीक्षा के लिए नौ जिलों में 80 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें मेरठ में सबसे ज्यादा 33 सेंटर हैं। गाजियाबाद में 12, गौतमबुद्धनगर में 06, मुजफ्फरनगर में 04, सहारनपुर में 06, बुलंदशहर में 08, हापुड़ में 04, बागपत में 05 और शामली में दो सेंटर बनाए हैं। सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 25 की शाम या 26 जून की सुबह से एडमिट कार्ड सीसीएसयू की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर के कॉलेजों में एमए, एमएससी-एमकॉम में 10 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। 30 जून रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। पीजी में दूसरे कोर्सों की बात करें तो सेल्फ फाइनेंस कोर्सों का बुरा हाल है। कई कोर्सों में गिनती के ही आवेदन हैं। एमए, एमएससी-एमकॉम के बाद छात्रों की सबसे ज्यादा पसंद एमएससी एग्रीकल्चर है।
एलएलबी की परीक्षा नौ जुलाई से
मेरठ कॉलेज में एलएलबी चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की मौखिक परीक्षाएं 09, 10, 11 और 12 जुलाई को नौ बजे से विधि विभाग में होंगी।
चित्रकला की मौखिक परीक्षा 26 से
एनएएस कालेज में एमए चित्रकला द्वितीय सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून को सुबह 10 बजे से होगी। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र व विगत वर्ष की अंक तालिका के साथ विभाग में मौजूद रहे।
कई कोर्सों का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू ने सोमवार को बीएससी प्रथम वर्ष कॉलेज कोड-312, 664, बीएससी द्वितीय वर्ष कॉलेज कोड-664, बीएससी तृतीय वर्ष कॉलेज कोड-312, 664, बीए प्रथम कॉलेज कोड-197, 641, 674 का रिजल्ट जारी किया है। छात्र-छात्राएं मंगलवार से सीसीएसयू की वेबसाइट पर रिजल्ट दे सकते हैं।