फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beautiful performance on the song Dharti Sunhari, Amber Neela

धरती सुनहरी, अंबर नीला गाने पर दी सुंदर प्रस्तुति

Thu, 29 May 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Beautiful performance on the song Dharti Sunhari, Amber Neela
सुनील कैथवास..... नौचंदी के पटेल मंडप में आयोजित कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति देते कपिल दिनकर
मेरठ। नौचंदी स्थित पटेल मंडप में बुधवार दोपहर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और समां बांध दिया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्वप्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. नारायण शरण प्रधानाचार्य राजकीय इंटर काॅलेज कायस्थ बड्ढा, रेनू सिंह, सरबजीत कपूर ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद खालसा कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत धरती सुनहरी अंबर नीला गाने पर सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्र हिमानी ने देशभक्ति पर आधारित भाषण दिया। छात्राओं के एक समूह ने इतिहास का आइना हूं गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। आखिर में छात्रा नैंसी ने देशभक्ति कविता का पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डाॅ. नारायण शरण ने सभी छात्राओं को बधाई दी। अपर नगर आयुक्त लवी, सतीश चंद्र, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed