{"_id":"68d14b5463381c83fc0fec54","slug":"beaten-for-protesting-against-storing-stolen-oil-in-the-field-meerut-news-c-72-1-mct1002-141038-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेत में चोरी किया तेल रखने का विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेत में चोरी किया तेल रखने का विरोध करने पर पीटा
Mon, 22 Sep 2025 06:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो
मेरठ। रविवार दोपहर कुछ युवकों ने चोरी का तेलरिठानी निवासी किसान गणेश सैनी की टयूबवेल में रख दिया। किसान ने युवकों से विरोध किया, जिसके बाद आरोपियों ने किसान से साथ मारपीट कर दी। किसान ने परतापुर थाने जाकर आरोपी तेल चोरों के खिलाफ तहरीर दी। परतापुर और टीपीनगर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।
तहरीर के अनुसार रविवार दोपहर तेल चोरों ने ट्रेन के वेगन से तेल चोरी कर रिठानी निवासी किसान गणेश सैनी के खेत में बनी टयूबवेल में रख दिया। जब किसान अपनी टयूबलेव पर पहुंचा तो टयूबवेल में कई बाल्टियों में तेल रखा देखा। किसान ने वहां पर पहुंचे कुछ युवकों से विरोध किया तो आरोप है कि युवकों ने उनके साथ हाथापाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद कई अन्य युवक पहुुंचे और किसान के साथ डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। किसान गणेश सैनी का आरोप है की डिपो के अंदर तेल सप्लाई करने जाने वाली ट्रेन से कुछ युवक डीजल और पैट्रोल की चोरी करते है और चोरी किया गया तेल उनके खेत में बनी टयूबवेल में रखते है जिससे उनकी फसलों का नुकसान होता है। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।