फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Be careful while walking in the fog, there are death cuts on the roads

Meerut News: कोहरे में संभलकर चलें, मार्गों पर बने हैं मौत के कट

Mon, 06 Jan 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Be careful while walking in the fog, there are death cuts on the roads
एक्सीडेंट पॉइंट..... परतापुर तिराहा
- नेशनल हाईवे पर 28 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए
विज्ञापन

- दौराला, सकौती, जटौली, कंकरखेड़ा, परतापुर में सावधानी से चले

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। इन दिनों कोहरे में जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों, मुख्य संपर्क मार्गों सहित अन्य सड़कों पर संभलकर चलना चाहिए। हर मार्ग पर मौत के कट बने हैं। जहां आए दिन हादसों में राहगीरों की जान जा रही है। हाईवे समेत मुख्य सड़कों पर 28 ब्लैक स्पॉट है। जहां पर लगातार हादसे हो रहे है। दौराला, सकौती, जटौली, कंकरखेड़ा, परतापुर में बहुत ही सावधानी से वाहन चलना होगा, ताकि हादसों से बच कर सफर सुरक्षित हो सके।
इस समय मौसम में जबरदस्त घना कोहरा पड़ रहा है। कोहरे में दृश्यता बहुत कम होने के कारण हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है। जनपद में मुख्य सड़कों, नेशनल हाईवे पर अनेक कट ऐसे है, जहां हादसे होते हैं। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सबसे अधिक 15 ब्लैक स्पॉट है। दौराला, परतापुर और कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सबसे अधिक लोगों की मौत होती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाना चाहिए।
विज्ञापन

परतापुर में रिठानी पीर, परतापुर तिराहे, भूड बराल, मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के सामने, हाेटल बिग बाइट के सामने कट के सामने हादसे हो रहे है। दौराला क्षेत्र में भराला, मटौर, वाजिदपुर , सकौती, नंगली , रुहासा , एटू जेड कट पर संभलकर चलना होगा। इन कटों पर हर माह 10 से 12 हादसे हो रहे है। कंकरखेड़ा में डाबका, जटौली, खटौली कट पर भी हादसे होते है। खरखौदा क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर नालपुर, फफूंडा में हादसे होते है। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर इंचौली, गंगानगर क्षेत्र में कई जगह खतरनाक बनी है। डेयरी फार्म पर तीव्र मोड होने के कारण हादसे होते है। इंचौली में पुलिस थाने के सामने कट पर सावधानी से चलना चाहिए। मसूरी फ्लाईओवर के नीचे भी लगातार हादसे हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सफेद पटि्टका नहीं बनवाई
मेरठ। शहर में रुड़की रोड से लेकर मोदीपुरम तक मुख्य मार्ग पर अभी सफेद पट्टिका नहीं बनवाई है। कोहरे में यहां सड़क दिखाई नहीं देती है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

---------------
बीते साल हुए 881 सड़क हादसे
जनपद में बीते साल 881 सड़क हादसे हुए। इन हादसों में 377 लोगों की जान गई। जबकि 905 लोग घायल हुए।
-------------------
वर्जन-
- कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण हादसे की आशंका रहती है। चालकों का सावधानी से वाहनों का चलाना चाहिए। जनपद के मुख्य मार्गों पर 28 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है। संकेतक भी लगाए गए है। जहां सफेद पट्टिका नहीं है, वहां बनवाई जाएगी। यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी से वाहन चलाने से हादसों सेे बचा जा सकता है।
राघवेंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात
------------------
जगेंद्र

एक्सीडेंट पॉइंट..... परतापुर तिराहा

एक्सीडेंट पॉइंट..... परतापुर तिराहा

एक्सीडेंट पॉइंट..... परतापुर तिराहा

एक्सीडेंट पॉइंट..... परतापुर तिराहा

एक्सीडेंट पॉइंट..... परतापुर तिराहा

एक्सीडेंट पॉइंट..... परतापुर तिराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed