{"_id":"670c50f0a8c409d8820f3d84","slug":"be-careful-of-dengue-danger-higher-till-november-meerut-news-c-14-1-mrt1001-679727-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेंगू से रहें सावधान... नवबंर तक खतरा ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेंगू से रहें सावधान... नवबंर तक खतरा ज्यादा
विज्ञापन
मेरठ। डेंगू से सावधान रहें। अक्तूबर और नवंबर के महीने में खतरा ज्यादा रहता है। पिछले साल इन दो माह में डेंगू के 800 से ज्यादा मरीज मिले थे। जिले में अप्रैल से अब तक डेंगू के 30 मरीज मिल चुके हैं। गंगानगर में रहने वाली एक महिला की मौत भी हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि डेंगू को लेकर अस्पतालों में तैयारी पूरी है। मरीजों के लिए अलग से डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। अगर जरूरत पड़ेगी तो और बेड पर भी मच्छरदानी की व्यवस्था है। हालांकि अभी तक डेंगू का कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है। इसके अलावा डेंगू की जांच के एनएस1 कार्ड और एलाइजा जांच किट उपलब्ध हैं। उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में पैरासिटामोल की गोली, सिरप व अन्य सभी दवाइयां उपलब्ध हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां भी डेंगू का मरीज मिलता है, वहां एंटी लार्वा स्प्रे और दवाओं का छिड़काव किया जाता है।
डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार होना
- आंखों के पीछे तेज दर्द होना
- मतली या उल्टी होना
- मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना
- शरीर पर लाल भूरे रंग के चक्कते होना
बचाव
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
- शरीर को ज्यादा ढकने वाले पूरी बाजू के कपड़े पहनें
- घर में या आसपास जलभराव न होने दें
- घर के गमलों, फ्रिज की ट्रे व कूलर का पानी सप्ताह में दो बार बदलें
- बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं