Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BDO Virendra Singh Ahlawat given a farewell

Meerut News: बीडीओ वीरेंद्र सिंह अहलावत को दी विदाई

Sat, 31 Oct 2026 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
BDO Virendra Singh Ahlawat given a farewell
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। विकास खंड कार्यालय में शनिवार को खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह अहलावत के सेवानिवृत्ति पर सम्मान एवं विदाई समारोह हुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी ने भी वीरेंद्र सिंह को सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।


एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। वक्ताओं ने वीरेंद्र सिंह के सेवाकाल में किए गए विकास कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों की सराहना की। कहा, उनके अनुभव और सेवाभाव से विभाग को लाभ मिला। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। सभी ने उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। एडीओ समाज कल्याण समरपाल सिंह, एडीओ कॉपरेटिव गुलाम मोहम्मद सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed