{"_id":"675b4c233407a57247035a74","slug":"baraatis-beat-up-buggy-driver-snatched-cash-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106260-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बरातियों ने बग्गी चालक को पीटा, नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बरातियों ने बग्गी चालक को पीटा, नकदी छीनी
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के गांव कालंद में दूल्हे को बग्गी से उतारते समय बरातियों ने बग्गी चालक और उसके चाचा से मारपीट कर दी। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बरातियों पर मोबाइल व नकदी लूटने का आरोप लगाया है।
गांव छुर निवासी अमित पुत्र राजपाल ने बताया कि वह बुधवार को गाजियाबाद के बेहटा गांव से कालंद गांव में बरात आई थी। जिसमें वह चढ़त कराने गया था। चढ़त पूरी होने पर बग्गी दुल्हन के घर के सामने पहुंची। तभी सड़क पर जाम लग गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बग्गी को थोड़ा आगे कर पीछे खड़ी गाड़ियों को निकलवाने के लिए कहा। इस पर उसने बग्गी को थोड़ा आगे कर दिया।
आरोप है कि इसी बात पर बरात में आए युवकों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। आरोपियों ने इनाम में मिली करीब दो हजार रुपये की नकदी व मोबाइल भी लूट लिया। बचाव में आए अमित के चाचा विनेश से भी मारपीट की गई। मारपीट में चाचा-भतीजे घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बराती को हिरासत में ले लिया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने नकदी व मोबाइल लूटने सहित मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले कीजांच कर कार्रवाई की जाएगी।