संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरधना बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया।
बार सभागार में उपस्थित अधिवक्ताओं ने अनिकेत भारद्वाज को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा कम आयु में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन और समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। स्वागत समारोह में बार के पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह, अशोक त्यागी, वेदपाल सिंह, कुलदीप त्यागी व सोहित त्यागी, प्रशांत त्यागी, विश्वेश कौशिक, अरविंद प्रताप सिंह, राजीव त्यागी, पोयमल चंदेल व शबाना एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बधाई दी। अध्यक्षता सरधना बार अध्यक्ष विक्रम त्यागी एडवोकेट व संचालन मोहित शर्मा ने किया।