{"_id":"6a09a3c4d2da35b2f00447a6","slug":"banks-are-sensitive-towards-retired-employees-prashant-kumar-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1190913-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील : प्रशांत कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील : प्रशांत कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से हुआ स्वागत समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से दिल्ली सर्किल की नव निर्वाचित मैनेजमेंट कमेटी का स्वागत समारोह बालेराम बृजभूषण शिशु मंदिर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ अंचल उप महाप्रबंधक प्रशांत कुमार बरियार रहे। उन्होंने कहा कि बैंक अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों के प्रति सदैव संवेदनशील है और उनके कल्याण के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।
विशिष्ट अतिथियों में सर्किल अध्यक्ष वीके मल्होत्रा और सर्किल महासचिव एसके गगुरु रहे। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि भूषण अग्रवाल और सचिव कश्मीरी लाल ने अतिथियों का सम्मान किया। अध्यक्ष शशि भूषण अग्रवाल ने सदस्यों को विश्वास दिलाया कि संगठन उनके हितों की रक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। साथ ही बैंक से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति से किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने बैंक की योनो एसबीआई एप के विषय में विस्तृत जानकारी दी। संचालन हर्ष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जेपी गोयल, अनुराग गोयल, दीपक सिंघल, निहाल सिंह, राकेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राधेश्याम त्रिवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।