फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   banking rules will be change from today

एटीएम विड्राल पर देना होगा चार्ज, आज से बदल जाएंगे बैकिंग के नियम

Wed, 01 Jul 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
banking rules will be change from today
मेरठ। आज से बैंक होम लोन की ब्याज दरों में रेपो रेट जोड़ देगा। खाताधारक को मिनिमम बैलेंस अकाउंट के अनुसार फिर से मेंटेन करना होगा। बैंकों में बेसिक अकाउंट रखने वाले ग्राहकों को चेकबुक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। बैंक अगर चाहेगा तो नए नियम के तहत जीरो बैलेंस वाले खाताधारकों को चेकबुक जैसी सुविधाएं भी दे सकता है। आज एक जुलाई से बैंकिंग क्षेत्र में कई बदलाव होने जा रहे हैं इसके तहत आज से एटीएम विड्राल पर भी चार्ज देना होगा। अभी तक कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन में नियमों में थोड़ी ढील दी गई थी, जो आज समाप्त हो रही है।
विज्ञापन

ये नियम आज होंगे लागू
बैंकों ने बचत खाते में ब्याज दरों में किया परिवर्तन
होम बैंक के एटीएम से निकासी पर तीन ट्रांजेक्शन निशुल्क रहेंगी, जबकि अन्य बैंकों में यह लिमिट तीन ट्रांजेक्शन की रहेगी।
खातों के हिसाब से अब ग्राहकों मिनिमम बैलेंस भी मेंटेन रखना होग, नहीं तो पेनल्टी लगेगी।
ऑनलाइन पर फोकस करे ग्राहक
डिजिटल लेनदेन में योनो एप बहुत ही सहायक है। इससे जहां एक तरफ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा साथ ही बैंकिंग कार्य भी आसानी से घर बैठे हो जाएंगे। एसबीआई की ब्याज दरों में अभी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। - मुख्तयार सिंह, एजीएम, एसबीआई।
विज्ञापन

ईपीएफ ने नियोक्ताओं को दी सुविधा
कोविड-19 के दौरान कर्मचारी और नियोक्ता के लिए मई, जून, जुलाई का शेयर 12 प्रतिशत से 10 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि कोविड के संबंध में एडवांस क्लेम प्राप्त हो रहे हैं। अभी सरकार की तरफ से एडवांस क्लेम बंद करने के संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। - सीके सैनी, असिस्टेंट कमिश्नर, कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय, मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर एटीएम खराब
एटीएम में अमूमन कैश नहीं होता तो कई बार एक दिन में ही विभिन्न बैंकों के एटीएम में दो से तीन ट्रांजेक्शन हो जाती है। ऐसे में एक विड्राल के बाद बैंक अब चार्ज वसूलेगा। - राजीव कुमार, व्यापारी दिल्ली रोड।
घरों में कैश रखना सुरक्षित नहीं
बढ़ते अपराधों को देखते हुए घरों में कैश रखना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में एटीएम में विड्राल की लिमिटेशन अनुचित है। पूर्व में पांच ट्रांजंक्शन थीं, जिन्हें घटाकर तीन कर दिया गया है। - नरेंद्र सिंह, व्यापारी सरधना रोड।
स्वैप मशीन पर भी चार्ज देना पड़ता है
स्वैप मशीन पर व्यापारियों को चार्ज देना पड़ता है। बैंक प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज वसूलता है। ऐसे में प्लास्टिक मनी का प्रयोग पर भी लोगों को चार्ज देना पड़ता है। बैंक अगर यह फ्री कर दे तो हर व्यापारी अपनी दुकानों पर इसका प्रयोग कर पाएगा। - अनुज सिंघल, व्यापारी सूरजकुंड।

बैंक को समझनी चाहिए ग्राहकों की जरूरत
ग्राहकों की जरूरत को बैंकों को समझना चाहिए। विद आउट कैश ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए लोगों की जरूरत को समझना होगा। फ्री ट्रांजेक्शन खत्म करना कोई समाधान नहीं हैं। - अंकित गुप्ता, व्यापारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed