फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Withdraw money for marriage of son condition deteriorated property dealer, died in hospital

बेटे की शादी के लिए पैसे निकालने गए प्रॉपर्टी डीलर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Sun, 18 Dec 2016 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 18 Dec 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
Withdraw money for marriage of son condition deteriorated property dealer, died in hospital
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रहलादनगर में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में पैसा निकालने गए प्रॉपर्टी डीलर की तबियत खराब हो गई। बैंक के बाहर वे बेहोश गए और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रॉपर्टी डीलर को बेटी की सगाई के लिए रुपये चाहिए थे, लेकिन सिर्फ दो हजार रुपये ही मिल सके।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर भोपाल की कोठी के पास मौ. हसनैन (55) प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। कुछ समय पहले प्रॉपर्टी में घाटा होने पर वे परिवार के साथ इंतजार के मकान में किराए पर रहने लगे। जनवरी में हसनैन की बेटी यासमीन की शादी है। शुक्रवार दोपहर को हसनैन प्रहलादनगर में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में पहुंचे। उन्हें बेटी की सगाई के लिए रुपयों की जरूरत थी। कई घंटे तक लाइन में लगे रहने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने अपने बेटे को फोन करके बुला लिया। इस दौरान हसनैन को बैंक से केवल दो हजार रुपये ही दिए गए। बैंक से निकलते ही हसनैन बेहोश होकर गिर पड़े। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। परिजन और अन्य लोग हसनैन को हापुड़ अड्डा स्थित युग हॉस्पिटल ले गये। शुक्रवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि मौत की वजह हार्ट फेल रही। शनिवार सुबह लिसाड़ीगेट पुलिस ने भी हसनैन के घर पहुंचकर जानकारी ली। हसनैन के दो बेटे और चार बेटी हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed