फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank deputy manager died after falling from the third floor of the house

Meerut News: घर की तीसरी मंजिल से गिरकर बैंक डिप्टी मैनेजर की मौत

Thu, 18 May 2023 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bank deputy manager died after falling from the third floor of the house
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो की उदय सिटी कॉलोनी में एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर देवेंद्र (39) की मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को मोदीनगर ले गए हैं।
विज्ञापन

दौराला शुगर मिल से सेवानिवृत्त कुलवंत सिंह मूलरूप से मोदीनगर की गोविंदपूरी में रहते हैं। उनका बेटा देवेंद्र (39) अपनी पत्नी शिखा और बेटी तृष्टिन कौर, बेटे अवनीश सिंह के साथ पल्लवपुरम फेज दो की उदय सिटी काॅलोनी में रहते थे। देवेंद्र सिंह मोदीपुरम के एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार शाम बैंक से आने के बाद वह रात में अपने घर की तीसरी मंजिल पर चले गए। वहां से अचानक गिर गए। गिरने के बाद उनके सिर में चोट लग गई। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन



सिर में थी गहरी चोट, चार घंटे वेंटीलेटर पर रहे

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल के मैनेजर संजय नायक ने बताया कि घायल देवेंद्र सिंह के सिर में चोट लगी हुई थी, गिरने के बाद ब्लड काफी निकल गया था। गंभीर हालत में वेंटीलेटर लगाया गया, करीब चार घंटे तक वेंटीलेटर पर रहे और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed