फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank cashier injured in assault dies

मेरठ: मारपीट में घायल बैंक कैशियर की उपचार के दौरान मौत, पत्नी ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Wed, 26 Oct 2022 10:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2022 10:24 AM IST
सार

मारपीट में घायल बैंक कैशियर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। जानिए आखिर मामला क्या है।

विज्ञापन
Bank cashier injured in assault dies
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा के कासमपुर में हुई मारपीट में घायल बैंक कैशियर की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन


कासमपुर निवासी अजय (50) पुत्र ताराचंद पीएनबी में कैशियर थे। आरोप है कि 22 अक्तूबर को पड़ोसी सागर, अमन, गांधी ने किसी बात को लेकर मारपीट की थी। इसमें अजय घायल हो गया था। उसे मेरठ के एमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी रेनू ने बताया कि मंगलवार को उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को परिजनों ने थाने पर हंगामा कर मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: दीपावली के बाद पांच परिवारों में पसरा मातम, तीन दोस्तों समेत पांच की मौत, हर तरफ मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed