फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   band me shaamil nahi hogi goods transport associan

बंद में शामिल नहीं होगी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 

Fri, 19 Jan 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
band me shaamil nahi hogi goods transport associan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नो एंट्री को लेकर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बाद आंदोलन कर रहे ट्रांसपोर्टरों के बीच ही फूट पड़ती जा रही है। ट्रांसपोर्टरों की कई एसोसिएशन में से एक मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ की चक्का जाम को समर्थन देने से इंकार किया है। वहीं एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त से मुलाकात कर ट्रांसपोर्ट नगर को शिफ्ट करने पर चर्चा के साथ अपनी समस्याओं से अवगत कराया। 
विज्ञापन

मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पिंकी तथा महामंत्री राकेश विज के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों ने मंडलायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ की चक्का जाम को समर्थन नहीं देगी। उन्होंने अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि वो सभी पार्सल बुकिंग का काम करते हैं। जिस कारण उन्हें मवाना रोड, इंडस्ट्रियल एरिया और दिल्ली रोड इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों से माल उठाना और उतारना पड़ता है। ऐसे में यदि दस बजे के बाद माल उतारने या चढ़ाने जाते हैं तो तब तक फैक्ट्रियां बंद हो जाती है और सुबह 10 बजे गाड़ियां खाली होती है। उसके बाद अगर हम अपनी गाड़ी लावड़ होते हुए सिवाया टोल से आते हैं तो एक गाड़ी पर 800 रुपये टोल के साथ ही 41 किमी के अतिरिक्त सफर के साथ करीब दो हजार रुपये अधिक खर्च आता है। जो ट्रांसपोर्टर वहन नहीं कर सकते हैं। ट्रांसपोर्टरों ने मंडलायुक्त से मांग रखी कि उनकी समस्या को देखते हुए किठौर, खरखौदा व मवाना रोड से टीपी नगर आने वाले वाहनों को रोका जाए। साथ ही ट्रांसपोर्टरों ने इस समस्या को देखते हुए ट्रासंपोर्ट नगर को शिफ्ट करने के मुद्दे पर भी मंडलायुक्त से चर्चा की। इस दौरान डिपिन सूरी, लल्लू मक्कड़, हरीश सूरी, सनी, हरी गुप्ता, काली रावड़ा और पंकज अनेजा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन



ट्रकों की नो एंट्री पर कमिश्नर से मिले ट्रांसपोर्टर
मेरठ। शहर में ट्रकों की नो एंट्री मामले को लेकर बृहस्पतिवार को ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष पिंकी चिन्यौटी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से मिला। पिंकी चिन्यौटी ने बताया कि शहर को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक ट्रकों की नो एंट्री व्यवस्था लागू कर दी है, जो व्यवहारिक नहीं है। इससे ट्रांसपोर्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले के हल के लिए एसएसपी और एसपी ट्रैफिक के साथ ट्रांसपोर्टरों की बैठक कराई जाए जिससे समस्या का हल निकाला जा सके। मंडलायुक्त ने अगले सप्ताह बैठक कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed