फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baleram Vidyalaya becomes overall champion.

Meerut News: बालेराम विद्यालय बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 11 Sep 2026 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Baleram Vidyalaya becomes overall champion.
शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले बालेराम के शूटर
साहिबाबाद में 9 से 11 सितंबर तक हुई शूटिंग प्रतियोगिता में किया दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 9 से 11 सितंबर तक साहिबाबाद में हुई 37वीं अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता प्रतियोगिता में बालेराम विद्यालय शास्त्रीनगर के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 40 पदक अपने नाम किए। इनमें 31 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अंडर-14 वर्ग में एयर पिस्टल बालिका वर्ग में प्रणवी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। एयर पिस्टल बालक वर्ग में अंश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ओपन साइट एयर राइफल बालक वर्ग में रियान्श पाल ने प्रथम, अर्णव शर्मा ने द्वितीय तथा दीपांशु राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में भूमिका तोमर ने प्रथम तथा संचिता तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में एयर पिस्टल बालिका वर्ग में दिव्यांशी त्यागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। एयर राइफल बालिका वर्ग में सिया चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एयर राइफल बालक वर्ग में देव गुर्जर ने प्रथम तथा जिग्यांश भाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन साइट एयर राइफल बालिका वर्ग में लावण्या शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एयर पिस्टल बालक वर्ग में उत्कर्ष चौधरी ने प्रथम तथा अभय भड़ाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग एयर पिस्टल बालक वर्ग में पार्थ गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन साइट एयर राइफल बालक वर्ग में सागर तोमर ने द्वितीय तथा कार्तिक वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एयर राइफल बालिका वर्ग में निकुंज शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते
टीम वर्ग में अंडर -14 एयर पिस्टल बालक, अंडर-14 ओपन साइट, ओपन साइट बालिका, अंडर-17 एयर पिस्टल बालक, अंडर-17 एयर पिस्टल बालिका, अंडर-17 एयर राइफल बालिका, अंडर-17 ओपन साइट राइफल बालिका टीम में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया। स्कूल के बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed