{"_id":"6aa00ffa6c5fa95aed0d47f5","slug":"baleram-school-won-the-gold-medal-in-the-kho-kho-competition-meerut-news-c-72-1-mct1016-159036-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खो-खो मुकाबले में बालेराम स्कूल ने स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खो-खो मुकाबले में बालेराम स्कूल ने स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन
- अंडर-19 बालक टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-19 चैंपियनशिप में मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेरठ ने अंडर-19 बालक टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-19 खो-खो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता दो से छह सितंबरतक शेमफोर्ड वर्ल्ड स्कूल नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई। स्वर्णिम सफलता के साथ ही विद्यालय की टीम ने आगामी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से चार अक्तूबर तक चेन्नई में किया जाएगा। इसमें विद्यालय की टीम उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। खेल प्रशिक्षक संजय सैनी जी मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक सीए डॉ. आशीष अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, डॉ. विनोद अग्रवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, गीता अग्रवाल, शारीरिक शिक्षा प्रमुख नीरज, जॉनी चौधरी, चांदनी नेगी, धीरज सहित अन्य ने खिलाड़ियों के शुभकामनाएं दीं।