{"_id":"6ad4b8ac79401e4b63098fba","slug":"baleram-saraswati-shishu-mandir-emerges-as-winner-in-athletics-competition-meerut-news-c-72-1-mct1009-161294-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्या भारती की ओर से 15 से 17 अक्तूबर तक मुरादाबाद में आयोजित 38वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम ने कुल 31 पदक जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
प्रतियोगिता में मेरठ संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बालेराम सरस्वती स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बालेराम विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 31 पदक जीतकर विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया। खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण पदक, छह रजत पदक और सात कांस्य पदक पदक प्राप्त किए। प्रशिक्षक धीरज कुमार को विद्यालय प्रबंधन ने बधाई दी। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्या भारती का लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है और यह जीत उसी लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम है। इस मौके पर मनमोहन गुप्ता, विनोद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।