फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Balance between religion and politics is the key to development of society: Muni Pratik Sagar

धर्म और राजनीति में संतुलन से ही समाज का विकास : मुनि प्रतीक सागर

Sun, 30 Nov 2025 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Balance between religion and politics is the key to development of society: Muni Pratik Sagar
सरधना। नगर में होने वाली ऋषभदेव महाकथा को लेकरआदर्शनगर स्थित सौरभ सागर संत निकेतन में प्रेस वार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में सोमवार से आरंभ होने वाली ऋषभदेव महाकथा की तैयारियों को लेकर रविवार को आदर्शनगर स्थित सौरभ सागर संत निकेतन में प्रेसवार्ता आयोजित हुई। आयोजकों ने बताया कि यह दिव्य कथा 1 से 8 दिसंबर तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी।
महाकथा में उत्तर प्रदेश सरकार के राजकीय अतिथि क्रांतिवीर मुनि श्री 108 प्रतीक सागर महाराज करेंगे। जैन समाज के लोग घर-घर जाकर आमजन को कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में मुनि श्री 108 प्रतीक सागर महाराज ने कहा कि आज के तेजी से बदलते समाज में तनाव से मुक्त रहने के लिए धर्म और संस्कारों का पालन आवश्यक है। मुनि ने कहा कि राजनीति में धर्म का समावेश देश को विकास की राह दिखाता है क्योंकि धर्म सच्चाई, न्याय और नैतिक मूल्यों का आधार देता है लेकिन जब धर्म में राजनीति प्रवेश कर जाती है तो वह अपने मूल स्वरूप से भटककर विनाश का कारण बनती है।
विज्ञापन

उन्होंने समाज को इस संतुलन को समझने और संवारने की जरूरत पर जोर दिया। धर्म वह शक्ति ही जीवन में मानवता का सूर्य उदित करती है। धर्म से मन, विचार और कर्म पवित्र होते हैं और समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि आठ दिन चलने वाली यह कथा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि समाज में जागरूकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का एक अवसर भी है। कथा स्थल को सुंदरता और श्रद्धाभाव से सजाया जा रहा है। विभिन्न समितियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेस वार्ता में पंकज जैन, ऋषभ जैन, सौरभ जैन, संचित जैन, सागर जैन, अमन जैन, नमन जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed