{"_id":"6475124a52e3985d7c001044","slug":"bakrid-preparation-started-district-divided-into-14-zones-and-31-sectors-meerut-news-c-72-1-mrt1060-1385-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बकरीद की तैयारी शुरू, जिले को 14 जोन और 31 सेक्टर में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बकरीद की तैयारी शुरू, जिले को 14 जोन और 31 सेक्टर में बांटा
Tue, 30 May 2023 02:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:05 PM IST
सार
पुलिस लाइन स्थित सभागार में बकरीद की तैयारियों को लेकर आईजी रेंज नचिकेता झा ने जिले के सभी एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स मेरठ, Meerut Force
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ पुलिस लाइन स्थित सभागार में बकरीद की तैयारियों को लेकर आईजी रेंज नचिकेता झा ने जिले के सभी एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसके साथ पुलिस लाइन की कैंटीन, मैस, बैरकों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
आगामी 29 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को आईजी मेरठ रेंज नचिकेता झा ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात कमलेश बहादुर, एसपी सिटी पीयूष कुमार समेत सभी सर्किल के सीओ के साथ व्यवस्थाओं पर मंथन किया। उन्होंने अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
यह भी कहा गया कि स्टंट करने वाले और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस दौरान निर्देश दिए गए संवेदनशील और असंवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर आरएएफ और पीएसी तैनात की जाए। बार्डर चेकिंग स्कीम लागू की जाए और पशु अवशेषों को इधर-उधर न फेंकने दिया जाए।
विज्ञापन