{"_id":"62fbb3ae10ee1b681b315fb8","slug":"bajrang-dal-activists-have-ruckus-in-police-station-in-connection-with-raising-of-controversial-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मदरसों के छात्रों पर विवादित नारे लगाने का आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मदरसों के छात्रों पर विवादित नारे लगाने का आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव
Tue, 16 Aug 2022 08:41 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Aug 2022 08:41 PM IST
सार
मदरसों के छात्रों पर विवादित नारे लगाने का आरोप लगा है। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
थाने का घेराव करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसे के छात्रों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में विवादित नारे लगने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने थाने का घेराव करते हुए ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला प्रमुख मनु त्यागी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पांचली बुजुर्ग गांव स्थित कई मदरसों के छात्रों ने संयुक्त रूप से प्रभात फेरी निकाली थी। इस दौरान मदरसे के संचालकों पर प्रभात फेरी में विवादित नारे लगवाने के आरोप लगा है। विवादित नारे लगाने की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसे लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार की शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और मदरसा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ज्ञापन देकर नारेबाजी लगाते हुए वापस लौट रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को थाने में तैनात दरोगा ने नारे लगाने से रोक दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: पिता और दो बहनों की हत्या का खौफनाक राज, सदमे से रिश्तेदार की मौत, दर्दनाक थी पूरी वारदात
इससे गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज हो गए और थाने में ही धरने पर बैठ गए। काफी देर चले हंगामे के बाद दरोगा के काफी समझाने व माफी मांगने पर बजरंग दल कार्यकर्ता माने और धरना समाप्त किया।
सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।