{"_id":"6145b0182271ea20e7267059","slug":"baghpat-visor-of-the-house-collapsed-a-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 18 Sep 2021 02:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:53 PM IST
सार
बागपत के चांदीनगर में एक व्यक्ति के मकान का छज्जा गिरने से उसका 25 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विलाप करती परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार सुबह चांदीनगर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के मकान का छज्जा गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चांदीनगर के चमरावल गांव निवासी मंदी सिंह के मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इससे उसका 25 वर्षीय पुत्र अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनाई देने पर परिजन मौके पर दौड़े और मलबे में दबे युवक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस को सूचित किए शव को गांव में ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं युवक की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन