फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Stray bull hits Jain Sadhvi in Baraut, locals rush her to hospital in critical condition

Baghpat: सांड ने साध्वी को मारी टक्कर! सड़क पर लहूलुहान पड़ी रहीं, लोगों ने रेहड़ी पर लिटाकर पहुंचाया अस्पताल

Thu, 26 Jun 2025 11:32 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 26 Jun 2025 11:32 AM IST
सार

बड़ौत में निराश्रित गोवंशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। एक आवारा सांड ने जैन साध्वी उर्मिला महाराज को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। नगर प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल।

विज्ञापन
Baghpat: Stray bull hits Jain Sadhvi in Baraut, locals rush her to hospital in critical condition
आपस में भिड़ते सांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत। नगर में निराश्रित गोवंशों की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह जैन स्थानक मंडी के पास नहर पुल क्षेत्र में एक आवारा सांड ने सड़क पार कर रहीं जैन साध्वी उर्मिला महाराज को जोरदार टक्कर मार दी। साध्वी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

 

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पास से गुजरती एक रेहड़ी पर साध्वी को लिटाया और तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उनके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और फ्रैक्चर की आशंका है। फिलहाल उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही जैन समाज के प्रमुख सदस्य मुदित जैन, कमल जैन, नवनीत जैन, जुगमेन्द्र जैन समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और साध्वी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका को पहले भी कई बार निराश्रित पशुओं के कारण खतरे की चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया। अब जब यह दुर्घटना हो चुकी है, तो नगर पालिका की टीम हरकत में आई और सांड को पकड़ने के प्रयास शुरू किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed