फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: RLD leader handicapped son murdered by calling from home, accused arrested

Baghpat: रालोद नेता के दिव्यांग बेटे की घर से बुलाकर हत्या, दोस्त गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Sun, 28 Aug 2022 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Aug 2022 11:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में 25 अगस्त की रात युवक सोनू अपने घर से कुछ देर में लौटने की बात कहकर बाहर गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। पुलिस जांच पड़ताल के बाद उसका शव एक खेत में मिला था।

विज्ञापन
Baghpat: RLD leader handicapped son murdered by calling from home, accused arrested
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के छपराैली थानाक्षेत्र के आर्यनगर से लापता युवक सोनू (25)  की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी और शव एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर खेत से शव भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने के कारण कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  

विज्ञापन


सोनू छपरौली कस्बे के आर्य नगर का रहने वाला था और खेती करता था। उसके पिता रालोद के नेता हैं। 25 अगस्त की रात में सोनू घर से बाहर गया था और उसके बाद से लापता हो गया था। परिजनों ने छपरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने दादा व पिता की कर्मभूमि को दिया सम्मान, बागपत को चुना नोडल जिला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो जिस वक्त वह घर से बाहर गया था, तभी उसके पास पड़ोस में रहने वाले दोस्त आबिद का फोन आया था। पुलिस ने आबिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि उसने सोनू को घर से बुलाया और उसे खेत में लेकर चले गए। उसके साथ उसका दोस्त शाबाद भी था। खेत में उनके बीच झगड़ा हो गया और सोनू पर चाकू से वार करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी के अनुसार आबिद व शाबाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed