फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: pulse of the newborn revived before burial, died again after two hours

बागपत: दफनाने से पहले फिर चल गई नवजात की नब्ज, दो घंटे बाद फिर मौत 

Sun, 05 Jul 2020 12:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Baghpat: pulse of the newborn revived before burial, died again after two hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में चांदीनगर थानाक्षेत्र में तीन दिन के नवजात की मौत के बाद गमजदा परिजन उसे दफनाने के लिए जंगल में ले गए। गड्ढा खोद लिया गया। जैसे ही मासूम को गड्ढे में रखा तो उसके शरीर में हरकत दिखाई दी। कफन हटाया गया तो मासूम जिंदा था। परिवार के लोग बच्चे को घर लेकर पहुंचे। डॉक्टर से उपचार कराया, लेकिन दो घंटे बाद फिर उसकी फिर मौत हो गई।
विज्ञापन


खट्टा गांव निवासी सोनू पुत्र धर्मपाल की पत्नी भारती ने बृहस्पतिवार को मेरठ में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद प्रसूता और नवजात को परिजन घर लेकर आ गए। शनिवार सुबह गांव में बच्चे की तबीयत खराब हुई और उसके शरीर में हरकत बेहद कम थी। गांव से ही एक डॉक्टर को बुलाकर दिखाया गया। डॉक्टर ने बच्चे को मृत बता दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग गमजदा हो गए। घर में मातम का माहौल बन गया। ग्रामीण और परिजन मासूम को कफन में लपेटकर जंगल में दफनाने पहुंच गए। गड्ढा भी खोद लिया गया। मगर, इसी बीच मासूम के शरीर में हरकत दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग वापस गांव पहुंचे। घर में बच्चे के वापस जिंदा लौट आने पर खुशी का माहौल बन गया। दोबारा से डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया गया। मगर, दो घंटे बाद बच्चे की फिर मौत हो गई। खुशी का माहौल गम में बदल गया।


सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि प्रकरण की उन्हें जानकारी नहीं है। बीमार होने की स्थिति नब्ज धीमी चलने के कारण हो सकता है ऐसा हो गया हो। इसमें चमत्कार जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed