बागपत: सीमेंट व्यापारी पर हमले के विरोध में आक्रोश, दी चेतावनी, 24 घंटे में नहीं पकड़े गए हमलावर तो होगा आंदोलन
- व्यापारी संगठनों ने बैठक कर सीमेंट व्यापारी पर हुए हमले की निंदा की
- घायल व्यापारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय पर हुए जानलेवा हमले की व्यापारी संगठनों ने कड़ी निंदा की है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए 24 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। साथ ही घायल व्यापारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
बड़ौत व्यापार संगठन की बैठक में अध्यक्ष अंकुर जैन व रक्षक नवीन जैन ने लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों से व्यापारी पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों को अविलंब शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने और बाजारों में गश्त बढ़ाने की मांग की।
महामंत्री अतुल जैन उर्फ डिंपल, मोनू, अशोक पंजाबी, हाजी जमीरउद्दीन अब्बासी, मनोज जैन, ऋषभ जैन, देवेंद्र गुप्ता, बाबूराम जैन, चमन लाल, राजेश विश्वकर्मा, ललित जैन सभासद, नीटू सभासद, आलोक गुप्ता, डीके जैन, विजेंद्र जैन शामिल रहे।
उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, व्यापारी सुरक्षा फार्म, पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता अरुण तोमर ने और संचालन नवनीत जैन ने किया।
व्यापारी नेता अरुण तोमर बोबी ने कहा कि प्रशासन को 12 घंटे हो गए है, लेकिन अभी भी हमलावरों पुलिस की पकड़ से दूर है। यदि 24 घंटे के अंदर घटनाक्रम का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक में अरुण तोमर, मुदित जैन, नवनीत जैन, रिंकू जैन, शरद जैन, रवि पालीवाल, नवीन जैन बब्बल, विनोद गोयल, आकाश बंसल, अंकित जैन डब्बू, गौरव जैन शामिल रहे।
ब्राह्मण महासभा ने भी दी आंदोलन की चेतावनी
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय पर हुए जानलेवा हमले पर नाराजगी जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में समाज के लोग रक्तदान करेंगे और यह खून सरकार को भेजा जाएगा।
तीन दिन के अंदर वारदात का खुलासा नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मेरठ मंडल अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंडित राजीव भारद्वाज, जिला महामंत्री उमेश कौशिक, नगर अध्यक्ष रजनीश शर्मा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता कहा कि जिले में बदमाश बेखौफ होकर व्यापारियों पर हमला कर रहे हैं। उन्हें शासन प्रशासन का डर नहीं है। एसपी से हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग रखी। व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस बनाने की मांग की।
बैठक में महामंत्री हंसराज, कोषाध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, जिला महामंत्री पवन गोयल, राकेश बंसल, राकेश जैन, प्रमोद जैन, विनोद गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ बागपत के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, सचिव संजय रुहेला सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।