फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: The villagers has ruckus in police station in woman death case

महिला की मौत का मामला: डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, थाने पहुंचे ग्रामीण, दी ये चेतावनी

Wed, 14 Oct 2020 12:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Oct 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: The villagers has ruckus in police station in woman death case
थाने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

बागपत में धनौरा सिल्वरनगर की महिला की मौत के मामले में ग्रामीण बुधवार को बिनौली थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मृतका के पति ने थाने पर तहरीर दी है। इसके अलावा ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ बिनौली थाने पहुंचे अनुज राणा ने बताया कि डॉक्टरों की लापरवाही से ज्योति की मौत हुई। अपनी गलती छिपाने के लिए उसे तुरंत जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि यहां पहुंचने से पहले ही ज्योति की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि इस प्रकरण में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नवरात्र 2020: इस बार 58 वर्षों बाद बन रहा विशेष योग, इन राशि वालों को होगा फायदा

उधर, थाना प्रभारी रवेंद्र यादव ने ग्रामीणों को मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए। सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed